सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत परींडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

Jun 7, 2021 - 01:45
 0
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत परींडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

बहरोड़/ अलवर / योगेश शर्मा 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार के इस कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा युवा नेता मोहित यादव के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने बहरोड़ कस्बे में जिलाणी माता मन्दिर परीसर और भास्करानन्द आश्रम में निर्मूक पक्षियों के लिए परीण्डे लगाये और एक-एक क्विंटल अनाज देकर चुगे दाने की व्यवस्था की। वहीं कोरोना वारियर्स के रूप में मीडिया कर्मियों का मैडिकल उपकरण देकर सम्मान किया।

युवा नेता मोहित यादव ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पक्षियों के लिए परीण्डे लगाये हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एकराय होकर पत्रकार बन्धुओं का सम्मान किया है। जिन्होंने इस कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर आमजन की परेशानियों और शासन-प्रशासन कीे कमियों को निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया है। जिसकी वजह से हजारों लोंगों की जान बची है। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य एडवोकेट रोहिताश्व यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में ब्रह्मलीन महन्त चान्दनाथ ने अपने सांसद कार्यकाल में बहरोड़ को विकास करवाया और अब सांसद बालकनाथ ने अपनी क्षमता के अनुसार निजी आय में से क्षेत्र की सीएचसी और पीएचसी में योगदान दे रहे हैं। सेवा कार्यकाल में अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। मीडिया कर्मियों का आभार जताया कि बिना किसी भेदभाव और भय के अपनी स्वतंत्र लेखनी से लिख रहे हैं। कोरोना काल में इनकी बहुत बड़ी भुमिका रही है। राठ क्षेत्र के इस सिंह द्वारा में इन्ही लेखनी की वजह से आज सभी पार्टी के लोग सेवा कार्य के अतर्गत जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता मोहित यादव के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहिताश्व यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, शिवचरण यादव, जिला पार्षद देशराज खरेरा, कमल यादव होण्डा, राजू सेठ, रामावतार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव, मुन्ना खोहरी, बर्डोद मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, एडवोकेट प्रशांत यादव, रोहिताश्व सैनी, लोकेश यादव, सुनील प्रवक्ता, राजूसिंह चैहान व मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................