पृर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ब्रज क्षेत्र में जन्म जन्मदिन मनाने की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन

जिला कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण

Mar 6, 2021 - 02:36
 0
पृर्व  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ब्रज क्षेत्र में जन्म जन्मदिन मनाने की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन)  पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे सिंधिया के ब्रज अंचल में जन्म दिन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  अशोक परनामी की अध्यक्षता में राजपूताना मैरिज होम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वैठक का आयोजन किया गया ! वैठक में पृर्व प्रदेश अध्यक्ष परनामी   ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा कर कहा कि पृर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन भव्य एवं ऐतिहासिक मनाने का निर्णय लिया गया है उन्होनेव कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भरतपुर एवं ब्रज क्षेत्र के लिए  स्व डॉ दिगंबर सिंह  के आग्रह पर काफी विकास कार्य किए हैं। जिनमे ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का निर्माण एवं मेडिकल कॉलेज, भरतपुर संभाग की घोषणा आदि ऐसे बहुत से कार्य शामिल है !जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा  ने उनके पिता स्वर्गीय डॉ दिगंबर सिंह  पर विशेष स्नेह थाऔर उनके प्रयासों से  ही यंहा माढेरा की रुंध की चार दिवारी एवम् चंबल परियोजना का कार्य शुभारंभ हुआ । पूर्व विधायक अमिता सिंह  ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य कि हमें ऐसे विराट व्यक्तित्व का जन्मदिन मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर बेडम ने कहा कि   पृर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा  कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है तथा उन जैसे छोटे कार्यकर्ता को डांग विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया इस प्रकार सभी वक्ताओं ने  पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से बनाने का निर्णय लिया इस अवसर पर प्रदेश से पधारे पदाधिकारी भी मौजूद थे।
मीटिंग में मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश तमोलिया ,गौरव सोनी, ओमप्रकाश कौशिक,  दाऊ दयाल नस्वरिया ,अशोक झालानी,खैम चंद कोली एवं नगर पालिका पार्षद तथा मंडल के पदाधिकारी गण एवं भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री  हरपाल सिंह सोलंकी ने किया।
 

  • जिला कलेक्टर एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थलों का लिया जायजा

 शुक्रवार को जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने एसडीएम हेमंत कुमार एसपी बुग लाल मीणा के साथ गिरिराज जी की सप्तकोशी  परिक्रमा  मार्ग में स्थित पूछरी का लौठा श्री नाथ जी मंदिर ,डीग में लक्ष्मण मंदिर और आदि बद्री धाम  पहुचकर आयोजन स्थलों की स्थितिऔऱ स्थान का निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से किए जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  और प्रशासनिक ओर पुलिस अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश दिए ।
फोटो ड़ीग  भाजपा की बैठक मेंC मंचासीन पदाधिकारी
 फोटो डीग में लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन करते हुए जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और जिला पुलिस अधीक्षक देवेंन्द्र विश्नोई

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................