भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के 2 साल के शासन को बताया कुशासन किया विरोध प्रदर्शन

Dec 29, 2020 - 02:06
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के 2 साल के शासन को बताया कुशासन किया विरोध प्रदर्शन

अलवर/योगेश शर्मा

आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय अलवर पर ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक जलेसिंह रावत के नेतृत्व में गहलोत सरकार के 2 साल के कुशासन के विरोध में प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया 

इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला संयोजक जलेसिंह रावत ने कहा कि आज युवाओं को रोजगार नहीं उनका बेरोजगार भत्ता बंद कर दिया गया है किसानों की झूठी वीसीआर भरी जा रही है कोई हालचाल पूछने वाला नहीं है NH8 पर फर्जी भाड़े के लोगों को बैठा कर किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को रोककर प्रदेश के विकास को एवं जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है इसलिए हम गहलोत सरकार का विरोध करते हैं और अगर गहलोत सरकार अब भी अपने कुंभकरण की नींद से नहीं जागी तो ओबीसी मोर्चा द्वारा भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर जिला संयोजक युवा मोर्चा जगजीत सिंह यादव जिला अध्यक्ष संजय नरूका , मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रवीण यादव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंडित जलेसिंह , ओबीसी मोर्चा जिला दक्षिण नरेश यादव ,विजय वाधवा धर्मवीर, प्रकाश अग्रवाल ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................