भाजपा का निधि समर्पण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Apr 13, 2021 - 13:31
 0
भाजपा का निधि समर्पण कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन)  भाजपा मंडल राजगढ़ की निधि समर्पण अभियान को लेकर कस्बे के आशीर्वाद गार्डन में मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद विजय ने निधि समर्पण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक समर्पण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंडल से जो भी निधि समर्पण होगा वह निधि प्रदेश में जाएगी उसके बाद वह निधि वापस मंडलों के पास आएगी। जिससे पार्टी के मंडल को व जिले को मिलेगा। जिससे पार्टी अपनी गतिविधियों को सुचारू रूप से चला सके। पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है। सभी को यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए। राजगढ़ मंडल को एक लाख रुपये निधि समर्पण का लक्ष्य दिया है। जिला महामंत्री शिव लाल मीणा ने भाजपा का इतिहास बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राजगढ़ मंडल से अधिक से अधिक समर्पण निधि का सहयोग होना चाहिए। और जिले में प्रथम रहना चाहिए। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया। इस मौके पर एसटी मोर्चा जिला प्रभारी श्याम सुंदर मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह पिचनोत, देवेन्द्र शर्मा, सीमा विजय, हुकुम, मंत्री दिनेश सैन, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र सैनी, पार्षद रूपनारायण मीणा, अलका सैनी, प्रीति शर्मा, धर्मेन्द्र रैबारी, अंजू बाला सैनी, सुनीता प्रजापत, बबली सैनी, धर्मसिंह सैनी, हरिकिशन सैनी, चंद्रकांता विजय, सुमन दीक्षित, मीना विजय, सुनीता सैनी, लोकेश रावत, उदयभान शर्मा, विशाल विजय, युवामोर्चा महामंत्री महावीर सैन, अजय निदानिया, लक्ष्मीनारायण सैनी, नितिन विजय, जगदीश सैनी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष कुंजबिहारी कोली, राजपाल मीना, मदन लाल सैनी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................