रोडवेज के मुख्य प्रबंधक ने किया बस स्टेंड का निरीक्षण: व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

Dec 13, 2022 - 12:25
 0
रोडवेज के मुख्य प्रबंधक ने किया बस स्टेंड का निरीक्षण: व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

महुवा (दोसा,राजस्थान) महुवा उपखंड मुख्यालय के केंद्रीय बस स्टैंड का निरीक्षण नव नियुक्त राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा ने किया। निरीक्षण के दौरान मीणा ने कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही यात्री सुविधाओ व उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 
जानकारी के अनुसार नव नियुक्त मुख्य प्रबंधक विश्राम मीना के केंद्रीय बस स्टेण्ड पहुँचने पर केंद्रीय बस स्टेण्ड प्रभारी हितेश जोशी व कर्मचारी मुकेश शर्मा ,बुकिंग एजेंट हीरालाल मीना व वेदप्रकाश गुप्ता व क्षेत्रवासियों द्वारा माला साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वही मुख्य प्रबंधक विश्राम मीना ने स्टेण्ड प्रभारी हितेश जोशी से स्टैंड के संचालन व्यवस्था व समस्याओं के बारे में चर्चा की और शीघ्र ही बस स्टैंड पर सुविधाओं में विस्तार करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि हिंडौन व करौली डिपो के नवनियुक्त मुख्य प्रबंधक विश्राम मीना महुवा के समीप समलेटी गाँव के निवासी हैं। जिससे मीणा का क्षेत्र से लगाव है। वही क्षेत्रवासियों को भी मीणा के प्रबंधक बनने से उम्मीद जागी है  केंद्रीय बस स्टैंड के  निर्माण के समय से मेवा केंद्रीय बस स्टैंड सरकारी  उपेक्षा का शिकार रहे बस स्टैंड पर सुविधाओं में विस्तार होगा। जिससे यात्रियों को ओर बेहतर सुविधा मिल सकेगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है