विश्व नृत्य दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आत्मा की मौन भाषा है नृत्य

Apr 30, 2021 - 11:49
 0
विश्व नृत्य दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर घर में बंद बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह व मानसिक स्वास्थ्य हेतु रमा कत्थक संस्थान द्वारा कत्थक नृत्य पर आधारित उपशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कत्थक निपुण व विशारद के विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम के अनुसार स्वयं के द्वारा निर्देशित नृत्य का प्रदर्शन किया। रमा कत्थक संस्थान के अध्यक्ष कैलाश पालिया ने बताया कि श्रीराम, श्री कृष्ण, माँ दुर्गा, भगवान गणेश व होली पर आधारित इस प्रतियोगिता ने महामारी के समय में बच्चांे में सृजन व उल्लास के भाव जागृत किये। एलएनजे ग्रुप के सहयोग से समस्त 47 नृत्यांगनाओं को सांत्वना पुरस्कार व प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड तन्वी अग्रवाल, बेस्ट कास्ट्यूम अवार्ड भूमि तोषनीवाल को दिया गया।  विशेष प्रस्तुति ’रंग डारूंगी नंद के लालन पे रंग डारूंगी’ मनस्वी पचीसिया की रही। एलएनजे गु्रप के ओ.एस.डी. रजनीश वर्मा ने सभी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए संस्थान के सदस्यों व प्रतियोगियों को बधाई दी। निर्णय कत्थक नृत्यांगना रमा पचीसियाव जयपुर घराने के कत्थक नर्तक चेतन कुमार जवड़ा ने किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................