विधुत सतर्कता दल ने 43 जनों पर किया 13 लाख का जुर्माना

विधुत निगम के सहायक अभियंता विवेक शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम के अधीक्षण अभियंता आर के मीणा के निर्देशन व अधिशाषी अभियंता आर के चैधरी के नेतृत्व में शनिवार को भी कस्बा सहित आसपास के गांवों में विशेष छापामार अभियान चलाकर बिजली चोरी के 43 मामले पकडे गए।

Jun 7, 2020 - 02:26
 0
विधुत सतर्कता दल ने 43 जनों पर किया 13 लाख का जुर्माना

बयाना भरतपुर

बयाना 06 जून। बयाना क्षेत्र में बिजली का दुरूप्योग व चोरी करने वाले लोगों के विरूद्ध विधुत निगम की ओर से चलाए गए विशेष धरपकड अभियान से विधुत चोरी व दुरूप्योग करने वाले लोगों में काफी खलबली मची है। वहीं विधुत निगम की छीजत और अन्य तकनीकी नुकसानों में काफी कमी आने से विधुत निगम सहित नियमित बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को भी काफी फायदा हुआ है। विधुत निगम के सहायक अभियंता विवेक शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम के अधीक्षण अभियंता आर के मीणा के निर्देशन व अधिशाषी अभियंता आर के चैधरी के नेतृत्व में शनिवार को भी कस्बा सहित आसपास के गांवों में विशेष छापामार अभियान चलाकर बिजली चोरी के 43 मामले पकडे गए। जिन पर 13 लाख का जुर्माना किया गया है। निगम के सतर्कता दल की ओर से इसी सप्ताह के आरंभ में भी ऐसा ही अभियान चलाकर करीब 50 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकडकर उन पर भी 13 लाख रूप्ए का जुर्माना किया गया था। इस कार्रवाही के लिए 8 अलग अलग टीमें निगम के विजिलैंस अधिशासी अभियंता हरिकिशन मीणा, सहायक अभियंता बृजभूषण शर्मा, मदनमोहन भंडारी, ओमनिवास, कनिष्ठ अभियंता धर्मवीरसिंह, फतहसिंह, अभिषेक गुप्ता आदि के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित कर एक साथ छापामार अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान कई लोगों ने अपने अवैध जम्फरों को कार्रवाही से बचने के लिए हटाने की भी कोशिश की। किन्तु ऐसे लोग सतर्कता दल की नजर से नही बच पाए। यह अभियान अभी जारी रहेगा।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow