बयाना में विधुत तकनीकी कर्मचारी एसोसियन की बैठक

Jun 28, 2021 - 20:15
 0
बयाना में विधुत  तकनीकी कर्मचारी एसोसियन की बैठक

बयाना / भरतपुर / राजीव झालानी 

बयाना  राजस्थान बिघुत तकनीकी कर्मचारी एसोसियन की बैठक रविवार को कस्बे के जीएसएस परिसर में संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तकनीकी कर्मचारी की विभिन्न समस्याओ व सुरक्षा के उपायो एवं सुरक्षा से सम्बन्धित नियमो की पालना सहित अन्य मुददो पर भी चर्चा की गई। बैठक में संगठन की स्थानीय ईकाई का गठन करते हुऐ सर्व सम्मति से स्थानीय शाखा के अध्यक्ष पद पर सीताराम गुर्जर, व सरंक्षक धीरज गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष बहादुरसिहं को मनोनित किया गया। बैठक में इनके अलावा महामंत्री मुनेन्द्र चैधरी, उपाध्यक्ष श्यामवीर चैधरी एवं श्रीभगवान, कोषाध्यक्ष मैजरसिहं, संगठन मंत्री मनोज जांगिड व रामकिशन, प्रचार मंत्री देवेन्द्र कुमार शाक्य व नबाबसिहं को मनोनित किया गया है। नवमनोनित पदाधिकारियो का संगठन के सदस्य एवं तकनीकी कर्मचारियो की ओर से फूल मालाऐ पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी मनोनित पदाधिकारियो एवं सदस्यो से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने व संगठन और बिघुत निगम तथा उपभोक्ताओ के हित में कार्य करने का आव्हान करते हुऐ कहा कि देश के विकास में बिजली का सबसे अधिक योगदान है। जिसका हमें दुरूपयोग रोककर मितव्यता के साथ सदउपयोग करने और छीजत व चोरी रोकने में सहयोग करने की आवश्यकता है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................