शीलगांव के राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ मॉडल व किशोरी शैक्षिक उत्सव

Sep 23, 2021 - 20:54
 0
शीलगांव के राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ मॉडल व किशोरी शैक्षिक उत्सव

मुंडावर (अलवर, राजस्थान/ संजय बागड़ी) मुंडावर उपखंड के शीलगांव कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किशोरी शैक्षिक उत्सव व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे 10 वीं और 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिया, दितीय स्थान पर कक्षा 11 वीं की छात्रा मोनिका तथा तृतीय स्थान पर कक्षा 10वीं की छात्रा ऋतु रही। 
साथ ही किशोरी शैक्षिक उत्सव आयोजन में प्रथम स्थान पर कक्षा 11वीं की छात्रा नेहा व ऋतु, द्वितीय स्थान पर कक्षा 11 की छात्रा धोली बाई, सरिता,चीका व तृतीय स्थान पर रीना, करीना व मुस्कान कक्षा 10 की छात्राएं रही। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को समय-समय पर खेलकूद, दौड़,भाषण, निबंध व लेख प्रतियोगिता सहित चित्रकला व रंगोली  आदि प्रतियोगिता कराते रहने की बात कही। ताकि बच्चे इन सभी प्रतियोगिताओ का भरपूर फायदा उठा सके। इससे क्षेत्र के बच्चे अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन करते रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................