नेहरू उद्यान समिति ने चंदन- तिलक व फूलों से मनाया होली मिलन समारोह

Mar 21, 2021 - 23:25
 0
नेहरू उद्यान समिति ने चंदन- तिलक व फूलों से मनाया होली मिलन समारोह

अलवर (राजस्थान/ दिनेश लेखी) नेहरू उद्यान विकास समिति के होली मिलन समारोह में अशोक के पौधों का वृक्षारोपण  किया गया कोविड़ -19 का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में मास्क - सेनेटाइजेशन व दो गज दूरी आदि की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के उप सचिव डॉ जितेंद्र सिंह नरूका एवं अति विशिष्ट अतिथि डाँ जी एस नरूका प्रभारी एवं जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अलवर और कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी चंद गुप्ता ने की ,कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के एक्स ई एन अशोक मदान कवयित्री श्रीमती राज गुप्ता, परशुराम कला मंच के पंडित राम अवतार शर्मा, कुलदीप शर्मा , कंपनी बाग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष  मुरारी पाराशर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुभाष नकड़ा ने बाँसुरी के माध्यम से देशभक्ति एवं होली के गीतों के मधुर संगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर नेहरू उद्यान विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद  राजेश कृष्ण सिद्ध, अशोक आहूजा, महेश मुद्गल, हेमराज 'हंस', किशन लाल खैरालिया, श्रीमती संतोष महिवाल, कवि गोकुल राम शर्मा 'दिवाकर' , श्रीमती मंजू शर्मा ने  होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में अपनी अपनी कविताएं प्रस्तुत की एवं अपने विचार रखें। इस अवसर पर नेहरू उद्यान विकास समिति में आज नए 5 आजीवन सदस्य बनाए गए , जिनका अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पानी की समस्या को देखते हुए होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में चंदन का तिलक एवं गुलाब के फूलों की पत्तियों से होली के पावन पर्व पर होली - मिलन समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष - कृष्ण कुमार खंडेलवाल, उपाध्यक्ष- मोरध्वज चौधरी, सचिव- राम सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष- घनश्याम सैनी, कैप्टन राम अवतार शर्मा, मदन लाल शर्मा, महेंद्र चौधरी, शेर सिंह चौधरी, ओम प्रकाश माथुर और पूर्व तहसीलदार रामसहाय , किशनलाल वर्मा, गीतकार रामचरण राग कवयित्री अनीता ऊपरवाल, श्रीमती बीना गुप्ता, श्रीमती अंजू नकड़ा, श्रीमती पुष्पा गुप्ता,रंगकर्मी राजहंस शर्मा, ठाकुर दिनेश सिंह, समुद्र सिंह राठी, नितिन झालानी, भूपेंद्र सैनी एवं नगर विकास  के कर्मचारी दौलत सहित काफी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन - संचालन कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................