भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Jan 15, 2026 - 14:39
 0
भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कनिष्क कटारिया ने गुरूवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसपीजेड योजना, एल.बी. शास्त्री नगर, जसवंत प्रदर्शनी स्थल, किसान भवन से कुम्हेर गेट तक नाला निर्माण कार्य, गौरव बेटी पार्क तथा गिर्राज कैनाल के विकास कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की गति को तेज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा निर्माण के दौरान आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
गिर्राज कैनाल स्थल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को योजनानुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैनाल के विभिन्न हिस्सों में एक साथ कार्य प्रारंभ करने तथा पुलों के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर, अधिशासी अभियंता डी.पी. शर्मा, बहादुर सिंह एवं बनवारी लाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................