23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जयन्ती पर एक शाम प्रभुपार्श्व के नाम

Dec 30, 2021 - 20:51
 0
23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जयन्ती पर एक शाम प्रभुपार्श्व के नाम

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) तेरापंथ भवन नागौरी गार्डेन में मुनि  राजकुमार मुनि कुलदीप कुमार मुनि अनुशासन कुमार के पावन सानिध्य में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान  पार्श्वनाथ  जन्म जयंती के शुभ  अवसर पर "एक शाम पार्श्व के नाम" भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।तेरापंथ धर्म संघ के सुमधुर गायक मुनि राजकुमार ने तीर्थंकर पार्श्व प्रभु को श्रद्धा भक्ति से नमन और स्मरण करते हुए उनकी अभिवंदना में "वामा नंदन लो शत वंदन श्रद्धा का आधार" . गीत का संगान किया। इस दौरान मुनि कुलदीप कुमार ने पार्श्व प्रभु के जीवन से जुड़ा घटना प्रसंग बताते हुए कहा कि चौबीस तीर्थंकरों में पार्श्व प्रभु सबसे  लोकप्रिय रहे।पार्श्व जयंती के इस अवसर पर हम सब उनके गुणों का स्मरण करे और चित्त में समता आराधना के भाव लाते हुए वीतराग पथ पर आगे बढ़ने का  संकल्प ले और वीतरागता का आत्मसात करने का प्रयास करे।
 'नचिकेता' मुनि अनुशासन कुमार ने पार्श्व भक्ति के रस से परिपूर्ण आस्थामय गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।  तेरापंथ धर्म संघ के प्रसिद्ध भीलवाड़ा गायककार संजय भानावत ने "पार्श्व नाम नाम प्यारा है" गीत ने सबको भाव विभोर कर दिया। तेरापंथ धर्म संघ की शान गायक ऋषि दुगड़ ने भक्ति के सम्राट मुझे भक्ति का वर दो गीत की प्रस्तुति दी। 
बालकलाकर हिरेन चोरड़िया ने पार्श्व देव चरणों में शत शत प्रणाम गीत की प्रस्तुति दी। अपेक्षा पामेचा ने अपनी सुमधुर वाणी से भक्ति का समां बांध दिया।।
नन्हे उभरते बाल  कलाकार दीपांशु झाबक दक्ष बडोला पुष्पा पामेचा सभी ने बहुत ही श्रद्धामय प्रस्तुतियां दी।
संचालन प्रसिद्ध गायिका विनिता भानावत ने किया। भजन संध्या का ये कार्यक्रम बहुत ही रोचक मन मोहक रहा। मुनि राजकुमार मुनि कुलदीप कुमार ने सभी गायक कलाकारों के प्रति शुभ मंगल कामना व्यक्त करते हुए मंगल पाठ प्रदान किया। श्रावकों की अच्छी उपस्थिति रही।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है