कोरना जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

Jun 24, 2020 - 01:39
 0
कोरना जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

डीग,भरतपुर 
डीग -23 जून डीग यहां उपखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम सभी अधिकारियों और कार्मिकों को कोरोना जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उप जिला कलेक्टर सुमन देवी, तहसीलदार सोहन सिंह नरूका, पालिका के अधिशासी अधिकारी मनीष शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, चंबल परियोजना के सहायक अभियंता महेश चंद शर्मा, सहित एडीएम ,एसडीएम और तहसील कार्यालयों के सभी कर्मचारियों को कोरोना महामारी बचाव ओर रोकथाम विशेष जागरूकता अभियान के तहत भारत सरकार और राज सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी और दिशा निर्देशों का पालन करने ,घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनने सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करने की शपथ दिलाई गई।

 

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow