अवैध खनन के रास्ता बनाने की सूचना पर खनिज विभाग की छापामार कार्यवाही, मौके पर पाए गए वाहनो के निशान

पहाडी के गांधानेर सालपुर डाठेट मे अवैध खनन का मामला

Aug 7, 2021 - 23:51
 0
अवैध खनन के रास्ता बनाने की सूचना पर खनिज विभाग की छापामार कार्यवाही, मौके पर पाए गए वाहनो के निशान

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ भगवानदास) प्रतिबंधित गांधानेर सालपुर डाठेट के पहाडं के पुराने पीटो मे अवैध खनन करने के लिए खनन माफिया द्वारा रास्ता बनाया जा रहा था। जिसकी की सूचना एंव सेन्ट्रल एम्पावर्ड कमेटी केखनन रोकने के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम मय गार्डो के शुक्रवार को कार्यवाही करने पहुची। मोैके पर वाहनो के आने जाने के ताजा निशानात पाए गए। खनन माफियॉ ठिकाने छोडकर फरार हो गया। खनिज विभाग ने रिर्पोट में दो जनो को नामजद किया है।
प्रतिबंधित गांधानेर, डाठेट- सालपुर के पहाड के ऊपर चोटी पर चोरी छिपे अवैध खनन का कारोबार रूकने का नाम नही ले रहा है। गांधानेर के पहाड़ में अवैध खनन रोकने के लिए खनिज विभाग ने पूर्व मे रास्ते काट दिए थे। उसके बाद खनन माफियॉ अपनी हरकतो से बाज नही आ रहा है। जबकि खनिज विभाग ने सालपुर पहाड के दोनो सिरो पर चार चार गार्ड सुरक्षा गार्ड तेनात कर रखे है।  उसके बाद गांधानेर के चारागाह पहाड़ में पुराने पीटो मेंं पुन: खनन कार्य करने के लिए खनन माफिया सगठितं गिरोह के साथ पहाड के उपर जाने के लिए रास्ता बनाने मे  प्रयासरत था। जिसकी सूचना खनिज विभाग के एमई रामनिवास मंगल शुक्रवार सुबह अपनी टीम फोरमेन भीमसिह वीरेन्द्र सिंह व गार्डाे के साथ मौके पर पहुचे।

मौका देखने पर पहाड पर वाहनो के निकलने के पहियो के ताजा निशानात पाऐ गए। तथा गाधानेर के पहाड पर अवैध खनन करने के लिए रास्ता बनाने के लिए खनन माफिया प्रयासरत था। खनिज विभाग की टीम ने नांगल व गांधानेर डाठेट, सालपुर आदि खनन क्षेत्र का मोका देखा मौके पर खनन बंद पाया गया जबकि ग्रामीणो का कहना है की डाठेट व सालपुर पहाड कीचोटी पर चोरी छिपे खनन रूकने का नाम नही ले रहा है वही नंागल में अवैध खनन का कारोबर ठेके पर जारी है।

तैनात गार्डो से खनन माफियॉ बेखोफ

खनिज विभाग ने पहाड के दोनो सिरो पर चार चार होम गार्ड तैनात कर रखे है। उसके बाद खनन माफिया प्रतिबंधित पहाड में खनन करने से नही चूक रहे है। खनन से जुडे लोगो का कहना है हरियाणा के बडडे क्षेत्र मेंं केई क्रशरे संचालित है। जिनके संचालक शामिल होकर गाधानेर, (कोचरा)सालपुर डाठेट के पहाड कीचोटी पर अवैध खनन मिली भगत से रहा है। इन पहाड़ो का पत्थर हरियाणा मे लगी क्रशरो पर पहुच रहा है। सूत्रो की माने तो गांधानेर डाडेठ के पहाड अवैध खनन करवाने के लिए रसूखदारो के लोग उनसे हर माह अवैध वसूली करने में जुटा हुआ है। रिर्पोट दर्ज- खनिज विभाग के खनि. कार्यदेश वीरेन्द्र सिह ने दर्ज रिर्पोट मे मोके जॉच के आधार पर गांधानेर निवासी ध्यानी मेव पुत्र अब्दुल मेंव व नसरू पुत्र चाहत को नामजद किया गया है। 
रामनिवासी मंगल (एमई खनिज विभाग भरतपुर) का कहना है कि:-  गांधानेर के पहाड मे पुराने पीटो मे खनन करने के लिए खनन माफिया पहाडी की बाल से रास्ते बनाने की जुगत में था। सूचना पर टीम व गार्डो के साथ मौके पर पहुचकर आवश्यक कार्यवाही कर पहाड़ी थाने मे मामला दर्ज कराया है।- 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................