पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

Aug 23, 2021 - 18:32
 0
पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ की ओर से भाजपा के निजी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात कल्याण सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कल्याण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। राम जन्मभूमि राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी का त्याग भी कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, मंडल महामंत्री अजय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, शक्ति केंद्र प्रभारी एडवोकेट जितेंद्र सैनी, लोकेश रावत, पार्षद आर एन मीणा, धर्म चंद सैनी, राजपाल मीणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................