कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें- जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका

Jan 10, 2021 - 21:29
 0
कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें-  जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका

सकट (राजगढ़,अलवर,राजस्थान) कस्बे की काली पहाड़ी की तलहेटी स्थित भैसासुर बाबा मंदिर प्रांगण मे भारतीय जनता पार्टी  राजपुर/धमरेड मंडल के अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में कार्यकर्ता मिलन समारोह व बूथ कार्यसमिति की बैठक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने प्रवास किया। और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने कहा कि आगामी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ता जिसे चाहेंगे उसे ही पार्टी का टिकट दिया जाएगा । टिकट के लिए किसी बड़े नेता के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर व आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।  कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का भारतीय जनता पार्टी राजपुर धमरेड मंडल के कोषाध्यक्ष रामराय शर्मा की और से स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कुण्डला के पूर्व सरपंच  मानसिंह मीणा ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंच का संचालन श्याम जोनेटा ने  किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, राजकुमार पंडा, जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी, पवन जैन, शिवलाल मीणा, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल, जितेंद्र राठौड़, अर्चना सिंह भाटी, विष्णु शर्मा, महिला मोर्चा जिला संयोजक सुनीता सैनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रूबीया उपाध्याय, टहला मंडल अध्यक्ष राम राय शर्मा, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष हरलाल प्रजापति, किशोरी मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, थानागाजी मंडल अध्यक्ष श्रवण जांगिड़, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन, अशोक बजाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, नगर पालिका राजगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजेंद्र तिवाड़ी, गोपाल प्रसाद लाटा, बृजमोहन योगी, हेमंत भट्ट, सीताराम रेबारी व राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रही सुनीता मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................