दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

Aug 23, 2023 - 19:12
 0
दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

लक्ष्मणगढ़ ,अलवर (कमलेश जैन )

मोक्ष सप्तमी पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे में स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव विशेष पूजा अर्चना कर धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन बुधवार को जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान की विशेष पूजा अर्चना की।
 महामस्तकाभिषेक किया गया। तत्पश्चात शांतिधारा किया गया शांतिधारा का सौभाग्य अजयकुमार जैन एडवोकेट मोनित उर्फ मोटू जैन लोकेश कुमार जैन धीरज जैन को प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत जैन अनुयायियों द्वारा नित्य नियम पूजा – अर्चना , भगवान पार्श्वनाथ  विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। 
मुकुट सप्तमी का पर्व जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष  कल्याण को जैन अनुयायियों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाया।  इस विशेष आयोजन पर जैन मंदिर में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................