जंगली जानवर ने मार डाला गरीब चरवाहे की 12 बकरियो को

Aug 28, 2023 - 18:14
 0
जंगली जानवर ने मार डाला गरीब चरवाहे की 12 बकरियो को

गुढगौड़जी (चौथमल शर्मा)
बड़पाना भोड़की गांव के पास दुदाना जोहड़ टोडी के निकट अज्ञात जानवर काफी बकरियों को मारकर, काटकर घायल कर छोड़कर भाग गया। बकरियों के ग्वाले किशोर मीणा टोडी निवासी ने बताया कि देर रात्रि तक तो वह जाग रहा था लेकिन नींद आने के बाद जंगली जानवर ने उनकी 12 बकरियों को मार डाला। बकरियों की  सुरक्षा व्यवस्था के लिए ग्वाले ने बिजली के पोल पर लाइट लगा रखी थी। ऊंची ऊंची कंटीले तारो की पांच फीट तक ऊंचाई तक बाड़ कर उसके भी कंटीली छड़ी लगाई हुई थी। उसके बावजूद भी अज्ञात जानवर किस प्रकार से अंदर घुस कर बकरियों को काट फाड़ कर मार गया। चरवाहे ने देखा तब तक दस बकरियां तो दम तोड़ चुकीं थी और दो बकरियाँ घायल थी तो डॉक्टर को बुलाया और ईलाज करवाया लेकिन उन दोनों ने भी इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। गरीब चरवाहे ने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के अनुसार भेडिया हो सकता है क्योंकि नाड़ के निचले भाग में नेश चुनोती है और उस प्रकार से काटा गया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................