एकल अभियान अंचल अलवर सदस्यों ने पुलिस के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया

Aug 29, 2023 - 19:10
Aug 29, 2023 - 20:21
 0
एकल अभियान अंचल अलवर सदस्यों ने पुलिस के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया

एकल अभियान अंचल सदस्यों ने थाना पुलिस के साथ मनाया रक्षाबंधन 

एकल अभियान अंचल अलवर के अंचल अभियान प्रमुख  धर्मवीर सैनी ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकल अभियान की ओर से रक्षाबंधन का त्यौहार पुलिस थाना रामगढ़ मे थाना अधिकारी और पुलिस कर्मियों के साथ मनाया गया।

सैनी ने बताया की जो लोग देश की आंतरिक सुरक्षा वे शान्ति व्यवस्था ,कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने  परिवारों से मीलो दूर रहकर भी इन कार्यो मे व्यस्त रहते हुए सेवाए  दे रहे है ।सेवाएं बाधित ना हो इसलिए यह लोग त्यौहारो  पर भी घर नही जा पाते हैं । हमने उनकी भावनाओं की चिंता को समझते हुए सभी पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हे एकल अभियान के अंतर्गत चल रहे  कार्यो के बारे मे अवगत कराया ।

रामगढ़ थानाधिकारी राजपाल सिंह ने ग्रामीण समाज ओर देश हित मे किये जा रहे एकल अभियान के कार्यो की सराहना की ।इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत थानाधिकारी राजपाल सिंह , समुन्द्र,सतीस, ब्रह्मचंद, आचार्य बहन कविता,रज्जा बाई और संच समिति कोषाध्यक्ष मंगलराम उपस्थित सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow