मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई योजना: गांवों में 8 रुपए में इंदिरा रसोई का शुभारंभ, हाजीपुर

Sep 15, 2023 - 16:53
Sep 15, 2023 - 17:35
 0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई योजना: गांवों में 8 रुपए में इंदिरा रसोई का शुभारंभ, हाजीपुर

बानसूर (गोपाल कृष्ण) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बजट 2023-24 बजट सत्र में गांवों में इंदिरा रसोई खोलने की घोषणा के बाद आज बानसूर के गांव हाजीपुर में इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण) का शुभारंभ किया गया। अब गांवों में भी 8 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। योजना को लेकर आज बानसूर के गांव हाजीपुर में भी सरपंच ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच रोशनी देवी ने सबसे पहले टोकन कटवाकर इंदिरा रसोई में भोजन किया।

सरपंच ने बताया कि इंदिरा रसोई में कोई भी व्यक्ति 8 रूपए में पौष्टिक और गुणवत्ता पूर्ण भोजन कर सकता है। उन्होंने बताया कि पहले यह योजना केवल शहरों तक थी लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में गांवों में भी इंदिरा रसोई खोलने की घोषणा की गई थी जिसको लेकर आज गांवों में शुरुआत की गई है।

सरपंच रोशनी देवी ने बताया कि इंदिरा रसोई में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे तक कोई भी व्यक्ति 8 रूपए में भोजन कर सकता है। जिसके लिए सरकार की ओर से 17 रूपए प्रत्येक थाली का अनुदान अलग से दिया जाएगा। पहले सरकार की ओर से 12 रूपए प्रत्येक थाली था, जिसको सरकार की ओर से अब 17 रुपए कर दिया गया है।  इस दौरान विक्रम कटारिया, प्रकाश चंद यादव, राजेश कुमार,भगवंसहाय, महेन्द्र कुमार, बजरंग सैन, गोविंद शर्मा ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow