सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिली राहत
कोटपूतली–बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 9 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
गुरुवार को शिविर के दौरान ग्राम बीलवाड़ी निवासी गौरव शर्मा पुत्र प्रकाश चंद शर्मा द्वारा अपने पैतृक आवासीय गृह का पट्टा जारी करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राजकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शर्मा को उनके पुराने आवास का पट्टा जारी किया गया। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार बिदामी देवी पत्नी गिरधारी लाल गुर्जर, निवासी लुहाकना रोड, डेहरा, विराटनगर जो सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं एवं चलने-फिरने में शारीरिक असुविधा का सामना कर रही थीं, को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वैसाखी (स्ट्रिक) प्रदान की गई. उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे उन्हें चलने फिरने में बहुत आसानी होगी, जिससे दैनिक दिनचर्या के काम सुगमता के साथ कर पाएंगी।