महुआ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक: निष्ठावान कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग

Oct 19, 2023 - 18:38
 0
महुआ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक:   निष्ठावान कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग

महुआ (दौसा/ अवधेश अवस्थी)  महुआ उपखंड मुख्यालय के हिंडौन रोड स्थित भाजपा कार्यालय  पर गुरुवार को भाजपा महवा शहर की नवगठित मंडल कार्यकारणी की बैठक पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा के नेतृत्व मे आयोजित हुई जहां बैठक में सभी नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी  सदस्यों को पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने माला दुप्पटा पहनाकर स्वागत सम्मान किया वही अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फारूक नोमुंडा का भी स्वागत सम्मान किया गया। 

बैठक में मंडल महवा शहर की कार्यकारणी ने  सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि  आने वाले विधानसभा चुनाव में महुआ से भाजपा की मजबूती एवं कमल के फूल पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को जिताकर राजस्थान की विधानसभा में भेजना है साथ ही बैठक में सभी महवा शहर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को लेकर कहा की महुआ विधानसभा क्षेत्र से निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओ को ही टिकट दे यह सर्व सहमति से  प्रस्ताव लिया गया! 

इस दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीना, मंडल अध्यक्ष विनीत बंसल, अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फारुख नोमुंडा, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, रामदयाल सोकरिया, सह प्रभारी विधानसभा कुंवर सिंह गुर्जर एडवोकेट, मंडल मंत्री हरिचंद कोली, नवल सिंह गौड, सत्यनारायण सोनी मंडल महा मंत्री, मंडल कोषाधक्ष्य प्रशांत खंडेलवाल, मंडल महामंत्री राजीव गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, मंडल महामंत्री भगवान सहाय तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी अवधेश विजेंद्र सांथा, कमलेश, रवि, रजनेश सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................