अपना बूथ-सबसे मज़बूत ही जीत का मूलमंत्र -विधायक रामलाल शर्मा

नगर मंडल और देहात मंडल बाँसा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन, आगामी कार्यक्रमों के लिए ज़िम्मेदारी सौंपी।

Oct 27, 2023 - 19:40
 0
अपना बूथ-सबसे मज़बूत ही जीत का मूलमंत्र -विधायक रामलाल शर्मा

चौमूं (राजेश कुमार जांगिड़ ) भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल चौमूं एवं देहात मण्डल बाँसा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। भाजपा नगर मंडल चौमूं के कार्यकर्ताओं की मीटिंग रजवाड़ा गार्डन रेनवाल रोड चौमूं और भाजपा देहात मण्डल बांसा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन बालाजी मंदिर बांसा खाल्डा में हुआ। विधायक रामलाल शर्मा आगामी चुनावी चर्चा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि अपना बूथ सबसे मज़बूत के मूल मंत्र को लेकर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। विधानसभा क्षेत्र चौमूं से एक बार फिर भारी मतो से कमल खिलाने का काम करेंगे।

न्होंने कांग्रेस राज के पिछले पाँच वर्षों को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ दरिंदगी, पेपर लीक, बेरोज़गारी आदि से दुखी और परेशान है। 25 नवंबर को अपने मताधिकार से प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत और बासा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने बताया कि 2 नवंबर को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन रामबाग गार्डन जयपुर रोड चौमूँ में किया जा रहा है। इस मोके पर ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, आशीष दूसाद, अर्चना कुमावत, नानूराम सैनी , कालूराम जाट, अरविंद यादव, विस्तारक हरीश गुर्जर, उपप्रधान कमला चौधरी, दिनेश गोरा, जमनलाल सैनी, रामावतार अग्रवाल, जयप्रकाश चौधरी, कालूराम बड़बड़वाल, महेश यादव, सरदार जाट, प्रकाश हाटवाल, रोहिताश मीणा, बन्नालाल शर्मा, महेश शर्मा, घासीराम कोठोत्या, कालूराम सेठी, किशोर मीणा, रामनारायण यादव, बाबूलाल घोसलया, महेश बुनकर, ओमप्रकाश मीणा, मांगीलाल शर्मा नानूराम पीपलोदा, दयाल सेनी, सुखदेव मीणा सहित मण्डल कार्यकारिणी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र, पार्षद, सरपंच, ज़िला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................