कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में विशाल जनसभा को करेगें अशोक गहलोत सम्बोधित

Nov 14, 2023 - 21:00
 0
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में विशाल जनसभा को करेगें अशोक गहलोत सम्बोधित

कोटपुतली (इशाक खान) कोटपुतली प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को कोटपूतली आयेगें। गहलोत कस्बे के डाबला रोड़ स्थित सत्यम गार्डन में बुधवार प्रात: 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगें। गहलोत हैलीकॉप्टर द्वारा कोटपूतली पहुंचेगें। इसके लिए राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय के खेल मैदान में हैलीपेड तैयार किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी एवं गहलोत सरकार के निवर्तमान गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव भी विशाल जनसभा की तैयारियों में जुटे हुये है। उल्लेखनीय है कि विगत 2018 के विधानसभा चुनाव में भी गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया था। मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार जोश व उत्साह का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................