गाधेरी सहित कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी रामहेत यादव का हुआ भव्य स्वागत सत्कार: ग्रामीणों ने दिया भरपूर समर्थन

Nov 18, 2023 - 09:10
 0
गाधेरी सहित कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी रामहेत यादव का हुआ भव्य स्वागत सत्कार: ग्रामीणों ने दिया भरपूर समर्थन

कोटकासिम (संजय बागड़ी) कोटकासिम क्षेत्र के गाधेरी सहित कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में एकत्रित होकर समर्थन दिया। वहीं प्रत्यासी यादव ने भी उनके इस प्यार को कभी नहीं भूलने और हमेशा उनकी मदद में खड़े रहने का वादा किया। क्षेत्र में प्रचार प्रसार में निकले रामहेत यादव ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा की भाजपा सरकार आपको आने वाले अगले पांच वर्षों में वह शासन देगी जिसमे आम आदमी अमन चैन से रहेगा और प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। वही उन्होंने गत वर्षों में जो परेशानियां आम जनता ने झेली है उनका भी जिक्र करते हुए कहा की आप अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा को ही सपोर्ट करे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................