भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित धर्मवीर शर्मा द्वारा की गई प्रेस वार्ता के मुख्य अंश

Nov 18, 2023 - 18:10
Nov 18, 2023 - 18:11
 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित धर्मवीर शर्मा द्वारा की गई प्रेस वार्ता के मुख्य अंश

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी पंडित धर्मवीर शर्मा नेआज राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बन्ना राम मीणा के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया ।
उन्होंने  कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट बीजेपी पार्टी अवश्य जीतेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक के नाम पर आतंक फैला रही है। एवं हिंदू मुसलमान में झगड़ा कराने वाली पार्टी कांग्रेस ही है ‌। कांग्रेस पार्टी द्वारा सदैव भेद भावपूर्ण रवैया अपनाया गया है ।एवं हिंदू मुस्लिम में झगड़ा कराने वाली अत्याचार भ्रष्टाचार फैलाने वाली पार्टी कांग्रेस है।

राजस्थान में 19 बार पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक से कितने ही घरों में अंधियारा छाया हुआ है। सरासर लोकतंत्र की हत्या है। क़ानून का उल्लंघन है। राजस्थान वीरों की भूमि का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा आपसी भेदभाव वैमनस्यता भ्रष्टाचार अत्याचार कांग्रेस सरकार की देन रहा है।
 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान ही नहीं अलवर की तपोभूमि पर भी दानवी खेल बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अपनी अंतिम साँसे गिन रही है।  उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप लोग शांति से भाईचारे से इस सरकार को हटाने में सहयोग कर राजस्थान में 160 सीटो पर रिकॉर्ड कायम कर भाजपा सरकार बनाएंगे। ताकि भविष्य में कांग्रेस सरकार की इस तरह की अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके। पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा चौथे स्तंभ की समस्याओं के बारे में चिंतित रही है। आगामी राजस्थान में भाजपा सरकार आने पर यह मुद्दा अवश्य ध्यान में रखकर सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है