भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

महिलाओं को सावित्री बाई फूले से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए: माली

Jan 3, 2024 - 19:04
 0
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा 3 जनवरी। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की 193वीं जयंती फूले सेवा संस्थान एवं राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति परिसर में सावित्री बाई फूले के चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित कर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई।  
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर पुष्पाजंली कार्यक्रम के तत्पश्चात् ‘‘आज के दौर में कितनी प्रासंगिक है सावित्री बाई फूले’’, पर व्याख्यान माला भी आयोजित की गई। इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने सावित्री बाई फूले द्वारा किये गये कार्याें की महत्ता बताते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ऐसी महिला थी जिन्होंने समाज द्वारा लड़कियों की शिक्षा के विरोध के बावजूद उन्हें शिक्षित करने का प्रण लिया। इन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए न केवल संधर्ष किया बल्कि पहली बार बालिकाओं के लिए बालिका विद्यालय की भी स्थापना की। सभी महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिये। संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा सावित्री बाई फूले जयंती अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की सरकार से मांग की।  
समारोह में राज. प्रदेश माली महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भैरूलाल माली, माली सैनी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष हरनारायण माली, सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका व यूनेस्को एसोसिएशन की निदेशक मधुबाला महाजन ने सावित्री बाई फूले की शिक्षाओं को जीवन में उतार कर एवं उन पर अमल करने पर जोर दिया तथा शिक्षा क्षेत्र में हालही हो रहे आमूलचूल परिवर्तनों को भी अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम के पूर्व फूले के अनुयायियों ने सावित्री बाई फूले एवं महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सजदा किया। इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकरलाल गोयल, महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, शहर अध्यक्ष देबीलाल माली, जगदीश चंद्र माली, रोशन माली, अध्यापिका श्रीमती सुनिता शर्मा, गोवर्धन वैष्णव, शंभु बुलिवाल, कालू मोरी, ओम उज्ज्वल, रामस्वरूप माली, महिला मण्डल अध्यक्ष मोहिनी माली, महिला मण्डल संरक्षक प्रतिभा माली सहित फूले के कई अनुयायी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................