कार्यकर्ताओं को क़तई हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

Jan 12, 2024 - 18:55
 0
कार्यकर्ताओं को क़तई हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ो की  संख्या में पहुँचे कार्यकर्ता, पूर्व विधायक शर्मा ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और विकसित भारत विजय संकल्प यात्रा को लेकर की चर्चा। 

चौमूं / जयपुर (  राजेश कुमार जांगिड़ ) चौमूं शहर के रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा रिसोर्ट् में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के नगर और देहात मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन रखा गया। “कार्यकर्ता सम्मेलन” में सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा परिचर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश और हताश नहीं होने की बात कही। कार्यकर्ता अपनी पूरी लगन और मेहनत से पार्टी कार्यों को करते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आपके हर सुख दुख में, मैं आपके बीच उपस्थित रहूँगा। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम भव्य और दिव्य राम मंदिर में हम सब भारतीयो की 500 वर्षों की तपस्या के पूर्ण होने पर हमे दिवाली के रूप में अपने अपने घरों पर दीपक, मंदिरों में सजावट कर हर्षोल्लास से मनाना है। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र चौमूं के प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहर में शिविर लगाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है आप इन शिविरों के माध्यम से अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य करें।

 कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविन्दगढ़ कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, जितेन्द्र सिंह, गोविन्दगढ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, जयप्रकाश चौधरी, पूर्व प्रधान महेश मीणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, नानुराम सैनी, दिनेश गोरा, कालूराम जाट अर्जुन यादव, जगदीश यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, मण्डल कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, भाजपा कार्यकर्ता, ज़िला परिषद सदस्य वर्तमान एवं पूर्व, पंचायत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व, पार्षद वर्तमान एवं पूर्व, सरपंचगण वर्तमान एवं पूर्व, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................