गुरु गोविंदसिंह जी के प्रकाशोत्सव पर होंगें अनेक कार्यक्रम

Jan 13, 2024 - 16:31
Jan 13, 2024 - 17:37
 0
गुरु गोविंदसिंह जी के प्रकाशोत्सव पर होंगें अनेक कार्यक्रम

राजगढ़। कस्बे में समूह साध संगत की ओर से गुरु गोविंदसिंह जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रवक्ता अमरजीत सिंह व सचिव सूरजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 15 जनवरी तक प्रभात फेरी, 14 जनवरी को दोपहर एक बजे गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन, 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे अखंड पाठ साहिब प्रारम्भ होंगे जिसका समापन 16 जनवरी को होगा। इसी दिन भाई हरनेक सिंह व सरदार सूरजीत सिंह की ओर से गुरुवाणी, शब्द कीर्तन व गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। प्रधान सतपाल सिंह सलूजा ने बताया कि 17 जनवरी को सांय 7 बजे कीर्तन व बच्चो का कवि दरबार सजाया जायेगा। इसी दिन गुरूवाणी, शब्द गायन व अटूट लंगर बरतेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow