आंगनबाड़ी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Jan 16, 2024 - 20:22
 0
आंगनबाड़ी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा - राजकुमार गोयल
                      भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भीलवाड़ा सम्बन्ध भारतीय मजदूर संघ की महामंत्री कमलेश हाडा, जिलाध्यक्ष रजनी शक्तावत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मियों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को एक ज्ञापन सौंपा।
                      ज्ञापन में प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कर्मियों को चुनाव पूर्व दी गई गारण्टी जिसमें मानदेय 13000/- प्रतिमाह करने को पूरा करने की मांग की गई।
                      जिलाध्यक्ष रजनी शक्तावत ने बताया कि सरकार की 100 दिन की कार्य योजना में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री जी ने कार्य आरंभ कर दिया, ऐसे में हम बहनें सरकार से अपेक्षा रखते है कि हमारे मानदेय को सम्मानजनक करने के अपने वादे को सरकार पूरा करेगी।
         ज्ञापन देते समय सैकड़ों बहनें व भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री हरीश सुवालका एवं रामेश्वर डीडवानिया तथा वरिष्ठ श्रमिक नेता प्रभाष चौधरी सहित पद्मा शर्मा, ललिता सोनी, रंजना चौधरी, आशा भट्ट, मंजू जोशी, कृष्णा शर्मा, माया, पिंकी खटीक की उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................