राष्ट्रस्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता में विश्वेन्द्र ने जीता रजत पदक

Jan 17, 2024 - 18:29
 0
राष्ट्रस्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता में विश्वेन्द्र ने जीता रजत पदक

खैरथल ( हीरालाल भूरानी )
      बीकानेर में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय स्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता में लार्ड कृष्णा स्कूल हरसोली में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र विश्वेन्द्र सिंह भड़ाना पुत्र हरवीर सिंह भड़ाना ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय व खैरथल तिजारा जिले का नाम रोशन किया है। बीकानेर से प्रातः खैरथल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर विभिन्न शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों व खेल प्रेमियों ने छात्र विश्वेन्द्र व कोच हरवीर सिंह भड़ाना वर्तमान उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षक का भव्य स्वागत किया गया।
       ज्ञात रहे हरवीर सिंह शारीरिक शिक्षक राज्य की उच्च माध्यमिक विद्यालय किरवारी में कार्यरत हैं। साफ्टबाल खेल में किरवारी विद्यालय के लगभग 55 छात्र - छात्राओं ने राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय साफ्टबाल खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। विद्यालय की टीम लगातार नवीं बार जिले में प्रथम रही है। खेल मैदान एवं संसाधनों का अभाव झेलते हुए भी साफ्टबाल जैसे खेल को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्द्रभान यादव, अध्यापक राकेश कुमार, शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी, संदीप चौधरी, दयाशंकर,शम्भूदयाल गुर्जर, ओमप्रकाश पूनिया, पवन कुमार, संजय सुथार आदि ने स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................