संभाग स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने का आव्हान

Feb 13, 2024 - 15:13
 0
संभाग स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओ  की भागीदारी बढ़ाने का आव्हान

सम्मेलन में पाली, जालोर , सिरोही व सांचौर से सैकडो  महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया

सुमेरपुर (बरकत खां )   राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की ओर  से मंगलवार को पाली संभाग का संभाग स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन न्याय का हक मिलने तक का आयोजन  नगर के एक निजी होटल  में संगठन के राजस्थान प्रदेश प्रभारी जयंती भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कसाना, नारायणसिंह राठौड़, सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, आहोर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी व प्रदेश महासचिव प्रेमसिंह राठौड़ के सानिध्य में किया गया। सम्मेलन में पाली, जालोर, सिरोही व सांचौर जिले की महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन के शुभारंभ पर राष्ट्रीय महासचिव कसाना ने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्य प्रणाली व संगठन संरचना की जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी भाटिया ने कहा कि संगठन में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाना व संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूती प्रदान करना ही एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण की भावना को मजबूती प्रदान करना संगठन का मुख्य उद्देश्य हैं। प्रदेशाध्यक्ष यादव द्वारा महिला जनप्रतिनिधियो को राष्ट्र निर्माण में महिलाओ की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओ के माध्यम से ही कांग्रेस द्वारा घर-घर तक चुल्हा का रिश्ता बनाया जाएगा। संगठन राष्ट्रीय महासचिव नारायणसिंह राठौड़ ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।.
महिलाओ की भागीदारी होने से ही लोकतंत्र व राष्ट्र को मजबूती मिलेगी- मेवाड़ा

सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा ने कहा कि पंचायतीराज में महिलाओ को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए राजीव गांधी ने कई कदम उठाएं। उनकी बदौलत ही आज राजनीति में महिलाओ की भागीदारी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैं ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओ की ज़्यादा से ज्यादा राजनितिक क्षेत्र में भागीदारी होने से ही लोकतंत्र व राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। महिला जनप्रतिनिधियो से आगामी लोकसभा चुनावो में अधिक से अधिक महिलाओ को  जोड़ने का आह्वान करते हुए कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का कहा। सम्मेलन को आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव हरिश परिहार, प्रधान प्रत्याशी देवेन्द्र कंवर, आहोर पूर्व प्रधान मनोहर कंवर, पाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पार्षद एश्वर्या सांखला, जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह गुर्जर, सिरोही जिलाध्यक्ष भवानी सिंह भटाणा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में मंच का संचालन संगठन की प्रदेश सचिव रेखा परिहार ने किया। सम्मेलन में सुमेरपुर उप प्रधान गजेन्द्र सिंह राणावत, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुभाष मेवाड़ा, जिला सचिव महेश परिहार, गलथनी उपसरपंच मानसिंह रामनगर, नेपालसिंह पावा, यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित, टोयाराम डांगी, पार्षद मंजू मेवाड़ा, हिम्मत गहलोत, मांगीलाल देवासी, वागाराम मेघवाल, संतोष बामणिया, कानाराम सिंहल, कुशाल सिंह राजपुरोहित, कैलाश गोयल, लखन मीणा, अल्केश परिहार, कैलाश तीरगर, कमलेश चौहान, राजेन्द्रसिंह जाखोड़ा, सहित सैकडो महिला पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................