मतदाता जागरूकता के लिए आज बनाईं जायेगी मानव श्रृंखला

Feb 21, 2024 - 07:19
Feb 21, 2024 - 07:20
 0
मतदाता जागरूकता के लिए आज बनाईं जायेगी  मानव श्रृंखला

भरतपुर, 20 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रट परिसर से 21 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे मानव श्रृंखला का शुभारम्भ होगा।

सीईओ जिला परिषद एवं स्वीप के नोडल अधिकारी दाताराम ने बताया कि मानव श्रंखला कलक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर बिजली घर चौराहा, मल्टी परपज स्कूल, पुलिस लाइन होते हुए वापिस कलेक्ट्रट पर सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, सिविल डिफेंस, ईएलसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम, राजीविका, एनयूएएलएम, सुपरवाइजर, बीएलओ तथा विभिन्न विभागों के कार्मिक सामिल होंगे।

---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow