एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट से पटाखों ने पकड़ी आग,चार घायल-मकान मालिक बेचता था पटाखे

Mar 2, 2024 - 06:54
 0
एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट से  पटाखों ने पकड़ी आग,चार घायल-मकान मालिक बेचता था पटाखे

खैरथल,राजस्थान 

खैरथल की वार्ड-22 की जसोरिया कॉलोनी में एक घर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर की वजह से हुए ब्लास्ट के बाद घर में रखे पटाखे के स्टॉक ने आग पकड़ ली और तेज धमाके हुए। इससे घर की छत उड़ गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया।  मकान मालिक पटाखे बेचने का काम करता है।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार धमाका इतना बड़ा था कि मकान के मुख्य द्वार के चीथड़े उड़ गए। हादसे के दौरान आतिशबाजी में भी आग लग गई। काफ़ी देर तक आतिशबाजी के बीच धुएं के गुब्बार उठते रहे। सूचना पाकर पुलिस, दो अग्निशमन गाडियां और एंबुलेंस के साथ नगरपरिषद की टीम मौके पर पहुंच गई।
नरेंद्र की पत्नी संध्या (30) ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपनी मकान की रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग फैलता देखकर वो घबरा गई और घर में मौजूद अपने दोनों बच्चों शिवांग (7) और कृषिका (3) को लेकर बाहर की तरफ दौड़ने लगी। इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे घर के अंदर मौजूद उसकी सास उर्मिला देवी(70) गंभीर घायल हो गई। चारों घायलों को इलाज के लिए खैरथल सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से झुलसी उर्मिला देवी को अलवर के लिए रेफर कर दिया गया।
खैरथल थानाअधिकारी प्रवीण कुमार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे नरेंद्र (35) पुत्र रोहिताश्व भड़बुजा के मकान में सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के 30 मिनट बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................