भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

May 1, 2024 - 15:35
 0
भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

राजगढ़ (अलवर)।
भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम थाना गांव स्थित निजी मैरिज गार्डन में डॉ. केके गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व पदस्थापन अधिकारी आरएस त्यागी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सचिव रश्मि विजय ने बताया कि कार्यकारिणी में अध्यक्ष-पदमा गोयल व कोषाध्यक्ष-संगीता विजय को नियुक्त किया गया। जिनको रीजन संरक्षक डॉ. केके गुप्ता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यो को दायित्वों के बारे में जानकारी देते निर्वहन की बात कही। नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को फूल व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के पूर्व पदाधिकारी लोकेश रावत, राजेश शर्मा ठेकेदार ने परिषद की ओर से किये गए कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................