अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने सात कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 60 कार्मिक मिले अनुपस्थित

May 1, 2024 - 19:47
May 2, 2024 - 11:40
 0
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने सात कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,  60 कार्मिक मिले अनुपस्थित

भरतपुर, 01 मई। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ब्रजेश कुमार चान्दोलिया बुधवार को सात कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें 60 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने बताया कि प्रातः 9.42 बजे अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 06 अधिकारी, कर्मचारियों में से 02 कार्मिक अनुपस्थिति पाये गये। उन्होंने बताया कि जिला आबकारी आयुक्त कार्यालय का प्रातः 9.42 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 13 अधिकारी, कर्मचारियों में से 10 कार्मिक अनुपस्थिति पाये गये। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय का प्रातः 09.52 बजे निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 34 अधिकारी, कर्मचारियों में से 15 कार्मिक अनुपस्थिति पाये गये। उन्होंने बताया कि जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय का प्रातः 10.52 बजे निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 20 अधिकारी, कर्मचारियों में से 9 कार्मिक अनुपस्थिति पाये गये। इसी प्रकार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र कार्यालय का प्रातः 09.52 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 10 अधिकारी, कर्मचारियों में से 07 कार्मिक अनुपस्थिति पाये गये। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी कार्यालय का प्रातः 10.30 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 17 अधिकारी, कर्मचारियों में से 02 कार्मिक अनुपस्थिति पाये गये। अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग कार्यालय का प्रातः 10.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 18 में से 15 उपस्थित पाये गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow