अलवर में रेस्टोरेंट पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, पर्ची फेंक मांगी एक करोड़ की रंगदारी

May 13, 2024 - 15:31
May 13, 2024 - 16:26
 0
अलवर में रेस्टोरेंट पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, पर्ची फेंक मांगी एक करोड़ की रंगदारी

अलवर के जेल सर्किल के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहरनकाबपोश बदमाशों ने  फायरिंग, एक करोड रुपए रंगदारी की रेस्टोरेंट कमी पर्ची थमा दी।पर्ची में लिखा अभी तो ट्रेलर था, एक करोड़ चाहिए नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी। घटना को लेकर जानकारी देते हुए जानकारी अनुसार अलवर शहर के जेल सर्किल के पास साई लीला रेस्टोरेंट पर दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। उसके बाद रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियो को रंगदारी की पर्ची थमाई और दोनो बदमाश फरार हो गए।

पर्ची में लिखा था एक करोड़ चाहिए, नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी। अभी तो ट्रेलर था। रंगदारी की पर्ची में चार बदमाशों के नाम भी लिखे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप बच गया। शहर में नाकेबंदी की गई। शहर से बाहर जाने वाले व शहर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर देर रात तक वाहनों की जांच पड़ताल की गई। एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया की रात्रि करीब दस बजे साईं लीला रेस्टोरेंट पर दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर रंगदारी की पर्ची फेक एक करोड रुपए की डिमांड की इस दौरान दोनों बदमाश नकाब पहने हुए थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................