गाजूकी नदी पुलिया के नीचे मिला युवक का शव:रंग सांवला और सफेद रंग के जूते पहन रखे, नहीं हुई पहचान
![गाजूकी नदी पुलिया के नीचे मिला युवक का शव:रंग सांवला और सफेद रंग के जूते पहन रखे, नहीं हुई पहचान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_664f39d81947f.jpg)
अलवर ,राजस्थान
अलवर शहर के कटोरी वाला के पास गाजूकी नदी पुलिया के नीचे युवक का शव मिला है जहां सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुची है । युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसने सफेद रंग के जूते और पेंट पहना हुआ है। शव एक दिन पुराना होने की संभावना है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया।
सदर थाना पुलिस ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो सकी है। अब पुलिस हुलिए के आधार पर पहचान करने में लगी है। युवक का रंग सांवला है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)