एटीएम से पैसा निकाल बाहर आए युवक पर बदमाशों ने किया हमला, मार-पीट कर छीनी नकदी

Jun 2, 2024 - 11:04
 0
एटीएम से पैसा निकाल बाहर आए युवक पर बदमाशों ने किया हमला, मार-पीट कर छीनी नकदी


जहाजपुर (आज़ाद नेब) एटीएम से पैसा निकाल बाहर आए युवक पर बदमाशों ने हमला कर मार-पीट कर नकदी छीनी, घायल युवक को पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया जिसके सिर व हाथों में चोटें आई। दो दिनों से लगातार नगर में लड़ाई झगड़े होने से आज पुलिस ने शक्ति करते हुए देर रात तक खुलने वाली दुकानों को बंद करवाया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीशनल एसपी चंचल मिश्रा, एसीओ शाहपुरा राजकेश मीणा, तहसीलदार रवि कुमार मीणा पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी थाना अधिकारी नरपत बाना अस्पताल पहुंचे गफूर चौराहा जहां पर घटना घटित हुई है वहां का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए हमलावरों तलाश जारी की है।

थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि प्रार्थी सोहेब पठान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी परदेशी मौहल्ला ने रिपोर्ट दी है कि रात्रि 09 बजे करीब की घटना है मैं प्रार्थी बैंक ऑफ बड़ौदा ए टी एम से 5000 रुप्या निकलवा कर एटीएम के बाहर निकला तो अभियुक्तगण विशाल पुत्र प्रेमराज खटीक प्रेम खटीक पुत्र जितेन्द्र खटीक, लेखराज पुत्र कैलाश खटीक, अनिल पुत्र महेन्द्र ग्वाला, लक्की धोसी पुत्र महेन्द्र ग्वाला, महेन्द्र उर्फ लाला पुत्र मिश्रीलाल खटीक, लक्की पुत्र परमेश्वर खटीक देव खींची पुत्र रामधन खीची, प्रवीण खटीक पुत्र रामदेव खटीक बडा. राजू पुत्र बन्दा खटीक अनिल पुत्र सुरेश खटीक हिमाशु पुत्र धनश्याम खटीक, हेमन्त गोस्वामी एवं तीन चार अन्य व्यक्ति अन्य व्यक्ति जिनके हाथो में तलवार, लकड़ीयां, सरिया आदि थे जो अलग अलग गिरोह मे दूर दूर खड़े थे। इनमे से कुछ व्यक्ति जिम में बैठ हुऐ थे कुछ दूरी पर चलते ही गाली गलौच करते हुऐ आये ओर हम सलाह हो आए ओर लात घूसों , लकड़ीयों से मारपीट करने लगे मैं जान बचाकर मौके से भग कर सद्धाम नेब के मकान के अन्दर घुस गया तो पीछे के पीछे अभियुक्तगण सद्धाम नेब मकान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मकान के अन्दर मुझे जान से मारने की नियत से हम सलाह हो लड़कीयों सरियों आदि से पीटा जिससे मेरे शरीर में जगह जगह चोंटे कारित हुई।

अभियुक्त विशाल ने मुझे जान से मारने की नियत से मेरे सिर पर लकड़ी से तेज वार किया जिससे मेरे सिर पर गम्भीर चोट कारित हुई। हेमन्त गोस्वामी, लेखराज अनिल प्रेम आदि ने मुझे नीचे गिरा कर मेरे लातो धूसों सरिया एवं लकडी से मारा लक्की ने पेट में लात की मारी अभियुक्तगणों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरी जेब में रखे पच्चीस हजार रुपया छीन लिये। अभियुक्तगण हम सलाह हो मुझे भद्वी भट्टी धार्मिक गालीयां देते हुऐ कह रहे थे। इस कट्टीये को जान से मार दो जहा भी कटीयो के लडके मिलो उन्हें जान से खत्म कर दो। अभियुक्तगणो ने बाहर रोड पर भी खड़े होकर भट्टी भट्टी मुस्लिम समाज को धार्मिक गालीया निकालते हुऐ साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश की। सद्वाम की मोटर साईकिल तोड दी और मकान में तोडफोड की बारकूटा सुन कर आसपास के व्यक्ति आये तो उन्हें देखकर मुलजिमान मोटर साईकिलो एवं कार में होकर मेरे पच्चीस हजार रूप्या छीन कर ले गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................