शराब ठेका लूट प्रकरण में 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
![शराब ठेका लूट प्रकरण में 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6671bac084d8b.jpg)
संजय बागड़ी (कोटकासिम)
लाडपुर शराब ठेका लूट प्रकरण में गत 6 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को कोटकासिम पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा।
कोटकासिम पुलिस थाना अधिकारी नंद लाल जांगिड़ ने बताया की ईश्वर प्रसाद पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी गहनकर ने 2 दिसंबर 2023 को थाने में एक रिपोर्ट लिखवाई जिसमे उसने बताया की ग्राम पंचायत लाडपुर में उसकी शराब दुकान आवंटित हे। जहां से 1 दिसंबर को नरेंद्र उर्फ लीलू निवासी जलालपुर अपने दो तीन साथियों के साथ शराब ठेके पर आया और गेट तोड़कर सेल्समैन के साथ मारपीट कर शराब की बोतले और गल्ला लूट कर फरार हो गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई लेकिन आरोपी फरार हो गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपी मंजीत सिंह पुत्र धर्मपाल उम्र 19 साल निवासी केरवा को बनीपुर चौक बावल हरियाणा से गिरफ्तार किया हे। पुलिस टीम में थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़,रविंद्र कुमार,मुकेश कुमार,प्रहलाद,विनय कुमार सामिल रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)