उदयपुरवाटी में हीट वेव को देखते हुए कि ठंडे पानी की व्यवस्था,राहगीरों को पिलाया ठंडा जल
![उदयपुरवाटी में हीट वेव को देखते हुए कि ठंडे पानी की व्यवस्था,राहगीरों को पिलाया ठंडा जल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667308396bfda.jpg)
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी कस्बे में घूम चक्कर पर स्थित गटे के पास कुछ समाज सेवकों ने चिलचिलाती धूप को ध्यान में रखते हुए ठंडे जल की व्यवस्था की और पैदल आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा जल पिलाया l शंकर बीज भंडार डॉ महेंद्र सैनी फिरासवाला, दिलखुश जनरल स्टोर आदि के द्वारा ठंडे जल की व्यवस्था की गई थी जो दिन भर पैदल रहागिरो और दुपहिया वाहन चालकों को ठंडा जल पिलाते रहे l भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी के अनुसार अगर इसी तरीके से गर्मी का मौसम जारी रहा तो कस्बे के मुख्य मार्गों पर समाज सेवकों द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी lलोग कस्बे के मुख्य चौराहों पर ठंडे जल की व्यवस्था राहगीरों के लिए अपने स्तर पर ही करवा रहे हैं l इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व भाजपा नेता बनवारी लाल सैनी, गोकुलचंद सैनी ,नंदलाल टेलर आदि के द्वारा वितरण कर व्यवस्था की गई l
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)