गौ रक्षा समिति के वार्षिकोत्सव पर गौ माता की पूजा की व वृक्षारोपण किया

Jun 28, 2024 - 16:40
 0
गौ रक्षा समिति के वार्षिकोत्सव पर गौ माता की पूजा की व वृक्षारोपण किया

मकराना (मोहम्मद शहजाद)  शहर में गौ सेवा के लिए कार्य करने वाली युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति का शुक्रवार को 9 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा मंगलाना रोड़ पर संचालित गौवंश चिकित्सालय पर विजय कुमार व लड्डा परिवार सहित अन्य जनों द्वारा गौ माता की पूजा अर्जना की गई। जिसके बाद सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान पूर्व में आईसीयू व एक कमरे का निर्माण करवाने वाले गोविन्द मार्बल्स किशनगढ़ के सुरेश मूंदड़ा, जुसरी के पूर्व सरपंच स्व. गोपीराम चौहान की स्मृति में उनके परिवार व सुभाष नगर के हनुमानलाल कुमावत की ओर से पीड़ित पशु पक्षी के तीन आधुनिक पिंजरे का निर्माण कराने की घोषणा की गई। इसी प्रकार सादड़ी (पाली) निवासी अल्पेस शर्मा व नवीन शर्मा द्वारा मंगलाना रोड़ पर गौ माता सर्किल निर्माण के लिए गौमाता की मूर्ति लगवाने की घोषणा की गई।

वहीं मकराना विकास समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह दिलढाणी की और से मार्बल लगवाने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पिछले नो वर्षों से असहाय पीड़ित गौवंश सहित पशु पक्षियों की निस्वार्थ सेवा की जा रही हैं। इस दौरान समिति संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, विजय कुमार लड्डा, दिलीप सिंह राठौड़, संस्थापक पूरणमल कुमावत, अध्यक्ष अकिंत तंवर, महावीर पारीक, बजरंग सिंह मंडोवरी ने  अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर सुरेंद्र सोनी, संजय धारीवाल, शंकर सोलंकी, अरुण सोलकी, रणवीर सिंह राठौड़, रणजीत सिंह राजपुरोहित, सीए राजीव सोलंकी, प्रकाश चौहान,  अभिमन्यु शेखावत, सुरेंद्र कोठरी, भरत कोचर, कृष्णा लड्डा, मोहम्मद जाबिर गैसावत, कपिल तिवाड़ी, बाबूलाल सोलंकी, श्याम कुमावत, देवेंद्र सैनी, नवीन सोलंकी, मनोज प्रजापत, विकास सांखला, अभिषेक सैनी, यश सैनी, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, दीपाराम मेघवाल, कलम चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................