नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कुंती महारानी सहित अन्य प्रसंग सुनाए

Jul 5, 2024 - 17:37
 0
नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कुंती महारानी सहित अन्य प्रसंग सुनाए

राजगढ़ (अलवर) 
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर में मुरली मनोहर चतुर्भुज जी महाराज मंदिर पर विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए ग्रामीणों के सहयोग से चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं  भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कथा वाचक संत साईं राम ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही आत्मज्ञान की प्राप्ति एवं जीवन जीने की राह मिलती है। उन्होंने कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं भागवत में कुंती महारानी की स्तुति,शौनक ऋषियों के छः प्रश्न, सूत गोस्वामी द्वारा उत्तर भक्ति की महिमा के साथ ही कथा से जुड़े कई प्रसंग सुनाए वही कथा के दौरान हरे रामा हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन  किया गया। कथा में भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। वही यहां चल रहे विष्णु महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं रामबाबू  शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों से यज्ञ वेदीयो में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई गई। भागवत कथा में रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव  मनाया जाएगा।  विष्णु महायज्ञ एवं  भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ 10 जुलाई को होगा इसी दिन ब्रह्मलीन श्री यति महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................