मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखते हुए इसे और अधिक बेहतर बनाएंगे - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

Jul 18, 2024 - 18:32
 0
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखते हुए इसे और अधिक बेहतर बनाएंगे - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, 18 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखते हुए इसे और अधिक बेहतर बनाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय करौली, सपोटरा, टोडाभीम और हिंडौन विधानसभा क्षेत्र में योजना के तहत आवंटित राशि का पूर्ण उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अन्तर्गत करौली जिले में वर्ष 2019 से मार्च 2024 तक एक करोड़ 29 लाख 6 हजार 823 मरीजों को लाभन्वित किया गया।

इससे पहले विधायक घनश्याम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत करौली जिले में वर्ष 2019-20 में 15.54 करोड़ से अधिक, 2020-21 में 13.45 करोड़ से अधिक, 2021-22 में 19.84 करोड़ से अधिक, 2022-23 में 28.65 करोड़ से अधिक और 2023-24 में 37.30 करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित की गयी। उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना (दवा) योजना के अन्‍तर्गत करौली जिले का विधानसभावार आवंटित राशि, व्‍यय एवं शेष राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने उक्त योजना के अन्तर्गत करौली जिले में लाभान्वितों का वर्षवार एवं विधानसभावार संख्यात्माक विवरण सदन के पटल पर रखा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................