सफाई कर्मियों की हड़ताल से कस्बे में लगे जगह-जगह गंदगी के ढेर

Jul 30, 2024 - 18:39
 0
सफाई कर्मियों की हड़ताल से कस्बे में लगे जगह-जगह गंदगी के ढेर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) सफाई कर्मियों की हड़ताल से कस्बे में गंदगी का जगह-जगह अंबार लग गया है। पिछले कुछ दिनों से   कस्बा चारों तरफ ही बदबू से भर गया है। प्रदेश भर के सफाई कर्मियों के समर्थन में हड़ताल  यहां सफाई कर्मियों की जारी है।  सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने के लिए यहां कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इस वजह से पिछले कई दिनों से कस्बे में कचरे का उठाव नहीं हो रहा है। कचरे पात्र ऊपर तक भर चुके हैं एवं कचरा सड़कों पर बिखरा पड़ा है। लोग बाजार में कचरे के ढेर में आग लगा रहे हैं जिससे भीषण गर्मी में प्रदूषण भी फैल रहा है। इस से कारण पूरा कस्बा चारों ओर से बदबू से भर गया है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हर तरफ कचरे का अंबार देखा जा रहा है। सड़क के किनारे कचरा फेंका हुआ है। कचरा पात्र भर गए हैं। साथ ही बारिश की वजह से कचरा पात्रों में पानी भरने से बदबू खड़ी हो गई है।जलजमाव होने से कचरा सड़क पर फ़ैल गया है। कई जगह कचरे के कारण   नालियां जाम हो गई हैं। लोग बदबू से परेशान हो रहे है। उन्होंने प्रशासन से कचरे की सफाई जल्द करवाने की मांग की है।
नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों के संगठन पदाधिकारियों से बातचीत कर सुलह करने की कोशिश की लेकिन वो भी नाकामयाब हो गई।
 सफाई कर्मियों का कहना है कि ये हड़ताल प्रदेशभर में तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांग पूरी ना हो जाए। कस्बे के जागरूक नागरिकको का कहना है कि वाल्मीकि समाज के लोगों को सफाई कर्मचारी नियुक्ति में प्राथमिकता मिलनी ही चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................