दुष्कर्म का मामला दर्ज: पुलिस कर रही है मामले की जांच

Aug 27, 2024 - 19:04
 0
दुष्कर्म का मामला दर्ज:  पुलिस कर रही है मामले की जांच

राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला राजगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया  कि उसका विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व सम्पन्न हुआ था। विवाह के बाद उसके एक पुत्र का जन्म हुआ था। जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष है। पीड़िता के पति की मृत्यु करीब 10 वर्ष पूर्व मोटर दुर्घटना में हो गयी थी। उसके पति की मृत्यु के बाद अगस्त 2023 में नौगांवा थाना क्ष्रेत्र निवासी एक जना जो कि रिश्ते में चाचा की लड़की का पति है। वह उसे विश्वास में लेकर  अपने साथ ले गया। जहां उसने उसे बंधक बनाकर रखा और किसी से बात नही करने देता व कही आने जाने नही देता। जहां रिश्तेदार व उसके भाई ने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करते। इसके बाद दोनों करीब चार माह तक उसे साथ रखा व दुष्कर्म करते रहे। एक दिन वे दोनों पीड़िता को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर हरियाणा खुद की भुआ के ले गए। जहां उन दोनों ने पीड़िता को 14 लाख रुपये में  बेच दिया। जिसको बेचा उसने पीड़िता को बंधक बनाकर रखा व जबरदस्ती दुष्कर्म करता । जहां से पीड़िता उसके चंगुल से निकलकर आ गयी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................