खेल सप्ताह के पांचवें दिन हुआ खेलो का आयोजन

Aug 30, 2024 - 18:24
 0
खेल सप्ताह के पांचवें दिन हुआ खेलो का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना और खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे खेल सप्ताह के   पांचवें दिन विभिन्न खेल बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, वॉक रेस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि खेलों में लगभग 60 विद्यार्थियो ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल प्रभारी सरस्वती मीणा ने जानकारी दी कि महिला वर्ग में बैडमिंटन विजेता नीरू, मुस्कान सैनी, स्नेहा , जानवी प्रथम रहे। पुरुष वर्ग में सचिन, नकुल, अजीत प्रथम रहे। वॉक रेस में महिला वर्ग में मोनिका प्रथम रही। पुरुष वर्ग में अजीत  प्रथम रहा। म्यूजिकल चेयर में महिला वर्ग में ललिता प्रथम रही। पुरुष वर्ग में प्रशांत सैनी प्रथम रहा। सभी संकाय सदस्यो ने वॉक रेस और म्यूजिकल चेयर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। संकाय सदस्यो में वॉक रेस में प्रभुदयाल प्रथम रहे तथा म्यूजिकल चेयर में साक्षी जैन प्रथम रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विवेक, डालचंद ,आरती, पवन, तनु, शिवानी, सचिन, निशा, कुशाल, संजना, अंतिम नीरू, मेघा, कोमल, अंजली, अंशु, देवेंद्र, नेहा आदि ने खेल व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उधर ,गीता देवी डिग्री महाविद्यालय नांगल मौजिया खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में खेल सप्ताह के दौरान आज दिनाँक 30 अगस्त 2024 की बैडमिंटन व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर खेल प्रभारी गुलशन सैनी , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हेम सिंह भड़ाना, प्राचार्य डॉ हरगोविंद तथा ओ पी शर्मा एवम् समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................