कस्बे में नहीं रूक पा रहा चोरियों का सिलसिला दिन दहाड़े फिर बाईक ले उड़े सीसी टीवी कैमरे में कैद

Aug 30, 2024 - 18:35
 0
कस्बे में नहीं रूक पा रहा चोरियों का सिलसिला दिन दहाड़े फिर बाईक ले उड़े सीसी टीवी कैमरे में कैद

राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ कस्बे में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। राजगढ़ पुलिस के लिए कस्बे में लगातार हो रही चोरियां सिरदर्द बनी हुई है। अब तक पुलिस के हाथ खाली है। आज राजगढ़ कस्बे के कमेटी की गली स्थित एक मकान के बाहर से चोर बाईक को लेकर फरार हो गए। गुरिया नांगल निवासी अशोक बलाई ने बताया कि वह मिस्त्री का कार्य करता है। आज कमेटी की गली में एक मकान पर कार्य कर रहा था व बाईक गेट पर खड़ी हुई थी। जब वह बाहर आया तो देखा की बाईक नही थी। जिसकी काफी तलाश की लेकिन बाइक नही मिली। जिसकी सूचना राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना स्थल का जायजा लिया। वही आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति सन्दिग्ध पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................