गौतस्करो के चुंगल से पांच गौवंश मुक्त कराऐ, गौतस्कर  मौके से फरार

Sep 15, 2024 - 12:32
Sep 16, 2024 - 02:55
 0
गौतस्करो के चुंगल से पांच गौवंश मुक्त कराऐ, गौतस्कर  मौके से फरार

पहाड़ी(डीग) पहाड़ी पुलिस ने बीती रात्रि को घाटमीका की कब्रस्तानो से पांच गौवंश को गौतस्करो की चुंगल से मुक्त करा लिया है। जबकि गौतस्कर भाग जाने मे सफल हो गए है।
       पुलिस ने शनिवार रात्रि को गश्त के दौरान सूचना मिली की घाटमीका गंाव की कब्रस्तानो में गौतस्कर गौवंश से भरी गाडी खाली को खाली करने की तैयारी कर रहे है। जिसपर पुलिस टीम रवाना होकर गांव पहुची।जहॉ दो व्यक्ति वावर्दी पुलिस देखकर  दो जने भाग जाने मे सफल हो गए। पुलिस ने कब्रस्तानो मे कीकरो से बंधी  दो गाय जर्सी हॉलीस्टन, एक बछडा, दो बछियाओ को मुक्त करा लिया है।गौतस्करी की मौके पर गाडी भी नही मिली है। पुलिस ने जॉच पडताल करने पर दो गौतस्करो में जाकिर पुत्र अर्जन मेव,  शेरू पुत्र शरीफ मेव निवासी घाटमीका थाना पहाडी को  नामजद करते हुए गौवंध अधिनियम के तहत मामलादर्ज कर लिया है। गौवंश को गौशाला भेज दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ