हड़ताल पर सफाई कर्मचारी: गली- चौराहे व बाजारों में लगे कूडे के ढेर, संक्रामक फैलने का खतरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) ठेके पर कार्यरत नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने 10 फरवरी से हड़ताल रखी हुई है। 8 फरवरी शनिवार को कस्बे में सफाई हुईl रविवार को ठेके पर कार्यरत कर्मचारी अवकाश रखते हैं।लगातार दो दिन सफाई न होने से कस्बा गंदगी से अट गया है ।जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए नालियां चोक हो गईं। संक्रामक रोगों को लेकर लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
गली,चौराहों व बाजारों में लगा कूड़ों का ढ़ेर... गली, मोहल्ले, चौराहों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठने लगी। नाले-नालियों की सफाई न होने से चौक हो गए। लोग परेशान हो गए । इधर तेज धूप के चलते मौसम में गर्मी बढ़ गई। शहर में जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े को लेकर संक्रामक रोगों के फैलने की लोगों में दहशत पैदा हो गई है।
बेसहारा पशु बंदर फैला रहे कूड़ा.... सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गली, मौहल्ले और मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। दो दिन से घरों से निकला भी मुश्किल भरा रहता है। कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है। कूड़ेदान ओवर हो गए हैं। कूड़े को और अधिक फैलाने में बंदर भी पूरी मशक्कत कर रहे हैं।
गंदगी के चलते लोग परेशान .... जगह-जगह बंदरों की टोलियां थैली या थैलों में बंधे कूड़े को खाने-पीने की वस्तु समझकर इसे जगह-जगह फैला रहे हैं। बंदरों के अलावा अन्य बेसहारा जानवर कुत्ता, आवारा पशु सूअर सहित अन्य ने शहर में कूड़े को लेकर दुर्गति कर दी है। इस समस्या से भी लोग परेशान हैं।
जागरूक नागरिकों का कहना है कि नल बिजली बिल का अधिभार शहरी क्षेत्र का दे रहे हैं। सफाई ग्राम पंचायत स्तर से भी गिरी हुई है। सफाई कर्मी महीने में 4 सप्ताह रविवार का अवकाश रखते हैं। महीने में चार-पांच दिन हड़ताल कर देते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था कस्बे की चौपट हो जाती है। मिली जानकारी के अनुसार नागरिकों का कहना है कि कस्बे की सफाई को लेकर कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा ।नगरपालिका प्रशासन को सफाई जैसी मूलभूत सुविधा पर ध्यान देना अनिवार्य है। इससे कस्बे में गंदगी का आलम बार-बार नहीं बने।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे का कहना है कि, सफाईकर्मीयो से बातचीत के प्रयास लगातार जारी हैं। अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति में वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल की गई है ।इसके लिए समझौता वार्ता की जा रही है। जल्द ही हड़ताल समाप्त होगी। और सफाई व्यवस्था सुधरेगी।






